छेड़छाड़ के आरोप में तृणमूल नेता गिरफ्तार

Update: 2023-09-17 08:08 GMT
 
कोलकाता (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती उपमंडल बनगांव में तृणमूल कांग्रेस के एक प्रभावशाली नेता को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार नेता बनगांव उपमंडल के गायघाटा पंचायत समिति के पूर्व सदस्य डॉ. सुब्रत सरकार हैं, जो अपने क्षेत्र के एक लोकप्रिय डॉक्टर भी हैं। 24 वर्षीय महिला द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा गायघाटा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह मेडिकल जांच के लिए आरोपी डॉक्टर के चैंबर में गई थी। वहां शनिवार की शाम खाली चैंबर का फायदा उठाकर आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
महिला किसी तरह उसके चंगुल से भागने में सफल रही। घर लौटी और पूरी घटना अपने परिवार के सदस्यों को बताई। बता दें कि आरोपी डॉक्टर पिछले कुछ समय से उनके फैमिली डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था।
परिजन पड़ोसियों के साथ आरोपी डॉक्टर नेता के चैंबर के सामने जमा हो गए और वहां प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Tags:    

Similar News