आरोपित ने बड़े भाई की हत्या के बाद पुलिस स्टेशन जाकर किया आत्मसमर्पण, जांच जारी
सिटी क्राइम न्यूज़: बड़े भाई की हत्या के बाद आरोपित में थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना देर रात कोलकाता के बांसद्रोणी में थाना इलाके की है। मृतक का नाम देवाशीष चक्रवर्ती (48) था। वह बांसद्रोणी थाना के निरंजनपल्ली इलाके के निवासी है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पता चला है कि आरोपित व्यक्ति थाने जाकर पुलिस को बताया कि उसने अपने भाई की हत्या कर दी है। उसने बताया कि रात को उसके सोते समय उसने तकिये से उनका मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी। सारी बात सुनने के बाद पुलिस उक्त व्यक्ति को उसके घर ले गई और वहां जाकर देखा कि उसके भाई का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है। पता चला है कि आरोपित युवक मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। हालांकि आरोपित युवक ने दावा किया कि उसके भाई लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अपनी मां की मृत्यु के बाद, उनके लिए अपने परिवार चलाना और अपने भाई का इलाज कराना संभव नहीं था। इलाके के एक दवा की दुकान से उनकी दवाइयां आती थीं। लेकिन दादा दर्द को सहन नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक दोनों भाई लंबे समय से इलाके में रह रहे थे। बड़ा भाई काफी समय से बीमार होने की वजह से बिस्तर पर थे। देवाशीष किसी कंपनी में काम करता था कई साल पहले वह बीमार होने के कारण उन्हें कंपनी से रिटायर कर दिया गया था। कुछ महीने पहले उसकी मां की मौत हुई थी। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है।