कोलकाता में तापमान 39.6 डिग्री दर्ज, 3 दिन में मौसम शुष्क की संभावना

Update: 2022-04-26 01:39 GMT

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार का दिन काफी गर्म रहा और इस दौरान अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल के जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक तापमान बांकुड़ा में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अलीपुर मुख्यालय में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत रही, जिसके कारण लोगों को और अधिक परेशानी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक कोलकाता में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं। पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में अगले कुछ दिनों के दौरान बेहतर मौसम का अनुभव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिले में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राज्य के अन्य स्थान जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, उनमें मिदनापुर (42 डिग्री सेल्सियस), मालदा (41 डिग्री सेल्सियस) और कृष्णानगर (40.6 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं।
वहीं, दार्जिलिंग में रविवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि अप्रैल महीने में है इस बार जिस प्रकार से गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है ऐसे में मई और जून महीने और भी कठिन साबित हो सकता है। दरअसल मई और जून महीने में ही सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है।
Tags:    

Similar News

-->