Siliguri: प्रधानमंत्री जन्मदिन पर बागडोगरा एयरपोर्ट में सेवा अभियान का शुभारंभ
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बागडोगरा एयरपोर्ट में सेवा अभियान
सिलीगुड़ी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बागडोगरा एयरपोर्ट पर विशेष ‘यात्री सेवा अभियान’ की शुरुआत हुई है। यह अभियान 17 सितंबर से दस अक्टूबर तक चलेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशों के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाना है। बागडोगरा एयरपोर्ट के निदेशक नावेद नाजिम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अभियान की जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम और सेवा संबंधी पहल की जाएंगी। बागडोगरा एयरपोर्ट उत्तर बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के लिए हवाई संपर्क का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस कारण अभियान के दौरान विभिन्न समुदायों और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेवाओं को बेहतर बनाने की योजना है। उत्तर बंगाल और हिमालयी क्षेत्र की विभिन्न जनजातियों और समुदायों की संस्कृति को भी कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है ।
इससे पहले कोलकाता समेत देश के अन्य प्रमुख सरकारी एयरपोर्टों पर भी 24 दिनों के विशेष कार्यक्रम की घोषणा की गई है। 17 सितंबर को ‘संकल्प एवं सेवा दिवस’ के रूप में कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यात्रियों के स्वागत की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी।