Siliguri: राष्ट्रपति के अपमान के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

Update: 2026-03-09 22:11 GMT

सिलीगुड़ी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान के विरोध में सोमवार को सिलीगुड़ी में विभिन्न संगठनों की ओर से विरोध रैली निकाली गई। रैली में सचेतन नागरिक मंच सिलीगुड़ी और जनताजी सुरक्षा मंच की पहल पर एयरव्यू मोड़ से एक प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद वहां से एक रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिलीगुड़ी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति के प्रति किया गया यह कथित अपमान अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। इसी घटना के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Tags:    

Similar News