Siliguri: अवैध विज्ञापन बोर्डों पर चला नगर निगम का बुलडोजर

नगर निगम ने अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान चलाया

Update: 2026-06-29 11:14 GMT

सिलीगुड़ी: शहर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ सोमवार से सिलीगुड़ी नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, लंबे समय से शहर की विभिन्न सड़कों पर बिना अनुमति कई विज्ञापन एजेंसियों द्वारा होर्डिंग्स लगाए जाने और सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने की शिकायतें मिल रही थी। आरोप है कि इन होर्डिंग्स के लिए नगर निगम से अनुमति नहीं ली गई थी।

इसी के तहत नगर निगम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे अवैध होर्डिंग्स की सूची तैयार कर हटाने का अभियान शुरू किया है। सोमवार को सेवक रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल के सामने लगे बड़े अवैध होर्डिंग को हटाया गया। इसी दिन शहर के अन्य इलाकों में भी अभियान चलाकर कई अवैध होर्डिंग्स हटाए गए।

अभियान के दौरान नगर निगम आयुक्त बीर विक्रम राय स्वयं मौजूद रहे। उनकी निगरानी में नगर निगम के कर्मचारियों ने होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की।

नगर निगम के अनुसार, शहर में मौजूद सभी अवैध होर्डिंग्स की पहचान की जा रही है। जिसे चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति कोई भी होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News