West Bengal वेस्ट बंगाल: भारतीय मौसम विभाग, कोलकाता के अनुसार दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बुधवार और गुरुवार (11 और 12 जून) को बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इन हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में सोमवार और मंगलवार को मौसम शुष्क बना रहा सकता है। हालांकि 11 और 12 जून को मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। उत्तर और दक्षिण 24 परगना, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर बंगाल के जिलों में पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन वहां किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।