नागराकाट्टा। जलपाईगुड़ी जिले में नागराकाट्टा के अंगरावासा एक नंबर ग्राम पंचायत के हृदयपुर के ठुकुरु लाइन इलाके में Friday देर रात हाथी के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक का नाम सूत्रा उरांव था.
वन विभाग और स्थानीय सूत्रों के अनुसार Friday रात तकरीबन ढाई बजे एक हाथी ने बुजुर्ग के घर पर हमला कर दिया. वृद्ध ने भागने की कोशिश की लेकिन वह हाथी के हमले का शिकार हो गया. सूचना मिलने पर गंभीर रूप से घायल वृद्ध को वन विभाग के वन्यजीव विंग के बिन्नागुड़ी रेंज के कर्मचारी पहले बानरहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में मालबाजार सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ले गए जहां ड्यूटी पर मौजूद Doctors ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से इलाके में आतंक है.