North 24 Parganas: मतदाता सूची से नाम कटने पर मतुआ समुदाय में रोष

Update: 2026-03-01 16:16 GMT

उत्तर 24 परगना: जिले के गायघाटा के चांदपाड़ा बाजार में रविवार को मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में मतुआ समुदाय के लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यशोर रोड को जाम कर टायर जलाए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में बनगांव महकमे की चार विधानसभा सीटों से बड़ी संख्या में लोगों के नाम गायब पाए गए हैं।

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि सूची से जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, उनमें मतुआ शरणार्थी (उद्वास्तु) समुदाय के लोगों की संख्या सर्वाधिक है। इसी के विरोध में रविवार दोपहर को मतुआ समाज का एक समूह चांदपाड़ा बाजार में एकत्रित हुआ और सड़क जाम कर टायर जलाकर किए गए। इस प्रदर्शन के कारण यशोर रोड पर वाहनों की आवाजाही तरह ठप हो गई , जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके पास वैध दस्तावेज हैं, इसके बावजूद राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही, उन्होंने विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।

Tags:    

Similar News