Medinipur: मास्टर प्लान पर सकारात्मक संकेत, कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद
घाटाल के विकास को लेकर बड़ा आश्वासन सामने आया
मेदिनीपुर: जिले के घाटाल मास्टर प्लान को लेकर मंगलवार को कोलाघाट में हुई प्रशासनिक बैठक में सकारात्मक संकेत मिले। बैठक में योजना के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की लंबे समय से लंबित इस परियोजना को शीघ्र पूरा करने की मांग रखी।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में घाटाल के सांसद दीपक अधिकारी (देव) ने मास्टर प्लान को लेकर मुद्दा उठाया और इसके शीघ्र क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया। इस पर प्रशासन की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई और योजना को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया गया।
बैठक के बाद सांसद देव ने कहा कि घाटाल मास्टर प्लान के लिए आगामी बजट में आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए जाने की जानकारी दी गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि कोलाघाट में आयोजित इस प्रशासनिक बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। बैठक में विकास कार्यों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।