Malda: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग ने तोड़ा दम, हर पहलू की जांच जारी
असामान्य मौत के मामले में पुलिस जांच में जुटी
मालदा: जिले के गाजोल के हरिदास गांव में रविवार को एक बुजुर्ग की असामान्य मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विनय बर्मन (66) के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि विनय बर्मन कुछ दिनों से गहरे मानसिक तनाव में थे। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है।
परिजनों के अनुसार, विनय बर्मन अपनी पत्नी के साथ सरकारी जमीन पर रहते थे और रिक्शा चलाकर व वृद्धा पेंशन के सहारे किसी तरह घर चलाते थे। आरोप है कि मतदाता सूची से नाम हटने के कारण कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। रविवार सुबह उनकी पत्नी के घर से बाहर जाने के बाद उन्होंने घर के पास एक आम के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर गाजोल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भे कि घर भेज दिया। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का वंइ मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।