उत्तरी हावड़ा में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
हावड़ा : उत्तर हावड़ा जिले में मंगलवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गयी.अधिकारियों के अनुसार, "पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।"आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।आग की घटना में अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।