कल्याणी माझेरहाट लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, यात्रियों में दहशत

Update: 2023-09-16 07:51 GMT
बंगाल। पश्चिम बंगाल में डाउन कल्याणी-मझेरहाट लोकल ट्रेन दमदम स्टेशन में प्रवेश करते समय पटरी से उतर गई. घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई है. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. रेलवे का मानना ​​है कि लोकल ट्रेन की स्पीड कम होने से बड़ा हादसा टल गया है. दरअसल, दमदम स्टेशन पर पिछले पांच दिनों में यह दूसरी ऐसी घटना है. इससे पहले पिछले मंगलवार को सियालदह जाने वाली एक लोकल ट्रेन दमदम स्टेशन में प्रवेश किए बिना मध्य लाइन में घुस गई थी. यात्रियों में हड़बड़ी मच गई क्योंकि स्टेशन प्लेटफार्म के बाहर होने से यात्री ट्रेन से चढ़ और उतर नहीं सके. 20 मिनट तक लोकल ट्रेन वैसे ही खड़ी रही. उस समय रेलवे ने तर्क दिया था कि यह घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई थी.
Tags:    

Similar News