Hooghly: उपराज्यपाल ने विधानसभा के तीन विधेयकों पर की अंतिम मुहर

Update: 2026-04-02 20:47 GMT

हुगली: उत्तरपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दीपांजन चक्रवर्ती ने गुरुवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि इस विधानसभा चुनाव में उत्तर पड़ा विधानसभा केंद्र पर राष्ट्रवादियों की जीत होगी।

भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि जीतने के बाद सबसे पहले वे उत्तरपाड़ा की कानून व्यवस्था को ठीक करेंगे। महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। हिंदुस्तान मोटर्स की बदहाली के लिए उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हिंदुस्तान मोटर्स का परिसर खंडहर में तब्दील हो चुका है और वहां अब सियार घूमते हैं।

दीपांजन ने कहा कि उनको सूचना मिली है कि वाम उम्मीदवार को तृणमूल कांग्रेस के लोग फंडिंग कर रहे हैं। दोनों पार्टी पर्दे के पीछे मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। वाम और तृणमूल अलग-अलग होने का दिखावा कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News