Hooghly: अदालत के आदेश के बाद बुलडोजर से हटाए गए अवैध निर्माण

कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज

Update: 2026-07-22 07:29 GMT

हुगली: जिले के कामारपुकुर में अदालत के आदेश पर मंगलवार को प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कामारपुकुर के सिनेमातला क्षेत्र निवासी सहदेव घोष ने आरोप लगाया था कि गुरुपद माइती ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया था, जिससे उनकी जमीन तक जाने का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। इसके कारण वह लंबे समय से अपनी जमीन तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया।

बताया गया कि अदालत की ओर से गुरुपद माइती को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन उन्होंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद अदालत के निर्देश पर मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ढहा दिया गया।

सहदेव घोष ने आरोप लगाया कि गुरुपद माइती स्थानीय निवासी नहीं हैं और उन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि गुरुपद माइती के परिवार के कुछ सदस्य हत्या के एक मामले में आरोपित हैं।

प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Tags:    

Similar News