West Bengal वेस्ट बंगाल: भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को आगामी पांच दिनों में पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल के हावड़ा, हुगली, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुरा जैसे जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा, मौसम विभाग ने यह भी कहा कि मंगलवार और बुधवार को दार्जिलिंग, जलपाईगुरी, कूचबिहार में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को सुबह 8:30 बजे तक दार्जिलिंग में सबसे ज्यादा 68 मिमी बारिश दर्ज की गई।