न्यू टाउन में भारी बारिश से एयरपोर्ट आसपास जलभराव

Update: 2026-06-01 16:04 GMT
Kolkata कोलकाता। लगातार हुई भारी बारिश के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास जलभराव की समस्या सामने आई है। इलाके में पानी जमा होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कार्यकाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने मैनहोल बंद कर दिए थे और रास्तों की उचित सफाई नहीं कराई थी, जिससे बारिश के पानी का निकास बाधित हो गया। मंत्री ने इसे गैरजिम्मेदाराना कदम बताते हुए कहा कि इस कारण हर वर्ष इसी समय जलभराव की समस्या दोहराई जाती है।
अग्निमित्रा पॉल ने आगे कहा कि उनके विभाग ने जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 7 से 10 दिन का समय मांगा है। इस दौरान पानी के निकासी और संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे धैर्य रखें और समस्या को जल्द हल करने के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों का सहयोग करें।
स्थानीय निवासी और यात्री बारिश के दौरान फंसे और उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि
जलभराव
की समस्या केवल मौसम की वजह से नहीं बल्कि पूर्व में किए गए अव्यवस्थित निर्माण और मैनहोल बंद करने की कार्रवाई का परिणाम है। सरकार ने यह भी आश्वासन दिया कि आगामी दिनों में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए तकनीकी और प्रशासनिक उपाय किए जाएंगे, ताकि हवाई अड्डे के आसपास बार-बार पानी जमा होने की समस्या से निजात मिल सके।
Tags:    

Similar News