West Bengal वेस्ट बंगाल: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कोलकाता और दक्षिण बंगाल के छह अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।