कूड़ा इकट्ठा करने के दौरान हुआ धमाका, किशोरी घायल

बड़ी खबर

Update: 2022-12-24 12:39 GMT
दक्षिण 24 परगना। दक्षिण 24 परगना जिले के बेहला इलाके में कूड़ा इकट्ठा करने के दौरान हुए विस्फोट में एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब एक कागज चुनने वाली कचरे के ढेर से कागज उठा रही थी। तभी किशोरी ने कूड़े के ढेर में पड़ी शीशी को छू लिया। किशोरी के छूते ही शीशी फट गया। विस्फोट के चपेट में आने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
धमाके की आवाज सुन स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और किशोरी को फौरन अस्पताल पहुंचाया। हालांकि घटना के बाद इलाके में सरशुना थाने की पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने आकर इलाके को घेर लिया और स्थानीय निवासियों को बाहर निकाला। इसके बाद बम निरोधक दस्ता आया। दस्ते के सदस्यों ने मौके का दौरा किया और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विस्फोट किस वजह से हुआ। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Tags:    

Similar News