पूर्व मेदिनीपुर: जिले के एगरा थाना क्षेत्र के डोमपुकुर में पुलिस ने करीब नौ किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साग्निक चंद (19) और जीतू दे (20) के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा थाना इलाके के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात एगरा थाने की पुलिस ने एगरा-कांथी राज्य मार्ग पर डोमपुकुर इलाके में भारत पेट्रोल पंप के पास अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध रूप से जा रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब नौ किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को जब्त करने के साथ दोनों आरोपितों के पास से दो स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags: