बिजली संयंत्र में CRPF कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी, जांच जारी

बड़ी खबर

Update: 2022-06-19 17:21 GMT

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एनटीपीसी पावर प्लांट के अंदर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। घटना रविवार तड़के की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान रामकुमार सिंह (48) के रूप में हुई है जो बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था।

रविवार की सुबह रामकुमार ने फरक्का एनटीपीसी पावर प्लांट में ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जंगीपुर अस्पताल ले जाया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Tags:    

Similar News

-->