लेटेस्ट न्यूज़: बांग्लादेश से भारत अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में मेखलीगंज थाने की पुलिस ने दो लोगों को गुरुवार देर रात हिरासत में लिया है। दोनों को मेखलीगंज ब्लॉक के चेंगराबांधा ग्राम पंचायत इलाके से पकड़ा गया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति दक्षिण दिनाजपुर इलाके के रहने वाले है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात चेंगराबांधा ग्राम पंचायत इलाके के खुली सीमांत इलाके से दोनों व्यक्ति भारत में प्रवेश किया। जिसके बाद मेखलीगंज थाने की पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर अभियान चलाकर दोनों को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों कुछ महीने पहले चेंगराबांधा सीमा के इसी इलाके से बिना वैध दस्तावेजों के बांग्लादेश में दाखिल हुए थे। बीती रात भी इसी तरह बांग्लादेश से भारत लौट रहे थे। वैध कागज़त न होने के कारण दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा