जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हिंसक प्रदर्शन के बीच बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार समेत अन्य भाजपा नेताओं को पुलिस ने शनिवार को हिंसाग्रस्त हावड़ा जाने से रोक दिया। कोलकाता से निकलकर जैसे ही भाजपा नेताओं का काफिला द्वितीय हुगली ब्रिज (विद्यासागर सेतु) पार कर टोल प्लाजा के पास पहुंचा, पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इसको लेकर पुलिस के साथ भाजपा नेताओं की कहासुनी भी हुई। भाजपा नेता हावड़ा के हिंसा ग्रस्त उलबेड़िया व अन्य इलाकों में जाने पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार समेत अन्य पार्टी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। उन सभी को कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार लाया जा रहा है।
गिरफ्तारी के बाद मजूमदार ने ममता सरकार पर बरसते हुए कहा कि बंगाल की पुलिस 'गुंडा' होकर काम कर रही है। राज्य में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। विधाननगर कमिश्नरेट के पुलिस कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी भिड़ंत हुई है
सोर्स-jagran