भाजपा सांसद मनोज तिवारी का ममता बनर्जी पर हमला, कहा

Update: 2026-03-06 17:31 GMT
Bangal बंगाल: भाजपा सांसद और दिल्ली के पूर्व मेयर मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध पर कड़ा बयान दिया है। तिवारी ने कहा कि SIR विरोध करने वाले लोग असल में अवैध वोटिंग का समर्थन कर रहे हैं।
उन्होंने विस्तार से कहा कि SIR एक नियमित प्रक्रिया है, जो हर साल वोटर लिस्ट की जांच और अद्यतन के लिए की जाती है। मनोज तिवारी ने सवाल उठाया कि "क्या कोई आदमी जो इस संसार में नहीं रहा, उसका वोटिंग लिस्ट में नाम होना चाहिए? नहीं होना चाहिए। जो व्यक्ति भारत का नागरिक है, वही वोट देने का हक रखता है।"
भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे फर्जी वोटिंग को बढ़ावा देने के लिए SIR का विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता को इस असलियत का पता चलेगा और जो लोग पहले जीत हासिल कर रहे थे, वे फर्जी वोटिंग के आधार पर विजय प्राप्त कर रहे थे।
मनोज तिवारी ने कहा, "मैं आश्चर्य हूं कि ममता दीदी क्यों फर्जी वोटिंग कराना चाहती हैं। बंगाल की जनता इसके विरोध में खड़ी होगी और भाजपा को अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी जोर दिया कि SIR का उद्देश्य सिर्फ वोटर लिस्ट को सटीक बनाना है और इस प्रक्रिया से नागरिकों के अधिकारों और चुनाव की पारदर्शिता को सुरक्षित रखा जाता है।
भाजपा का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर राजनीतिक बहस गर्म है। विपक्षी दल इस प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि भाजपा इसे लोकतांत्रिक और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने का एक आवश्यक कदम मान रही है।
तिवारी ने अंत में कहा कि SIR से फर्जी वोटिंग का अंकुरन रोका जाएगा और यह बंगाल में निष्पक्ष और सही चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
Tags:    

Similar News