जनता से रिश्ता | मशहूर सिंगर केके की मौत के बाद बाद अब बंगाल प्रशासन एक्शन में आ गया है। बंगाल सरकार ने कॉलेज फेस्ट को लेकर सभी कॉलेजों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। बंगाल सरकार ने कहा है कि सभी फेस्टिवल और कल्चरल प्रोग्राम की जानकारी उच्च शिक्षा विभाग को देनी होगी। इस नए SOPs के जरिए बंगाल सरकार का उद्देश्य भविष्य में कॉलेज के ऐसे इवेंट्स पर कड़ी नजर रखना है। बता दें कि सिंगर केके की 31 मई को एक लाइव परफॉरमेंस के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर कई तथ्य सामने आए हैं जिसके बाद से बंगाल सरकार जाग गई है।



Tags: