Uttarkashi: आपदा तैयारियों को लेकर आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

Update: 2026-02-27 16:16 GMT

उत्तरकाशी: विकासखण्ड सभागार पुरोला में शुक्रवार को उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (युकोस्ट) के सहयोग से स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण महिला स्वास्थ्य चेतना एवं स्वरोजगार विकास समिति के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने वन सरपंचों, पंचायत जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों एवं अधिकारियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आपदा के विभिन्न प्रकार, उनके कारण, प्रभाव तथा आपदा न्यूनीकरण के प्रभावी उपायों पर चर्चा-परिचर्चा की गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि आपदा प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य आपदाओं के प्रभाव को कम करना, जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम करना तथा समुदाय को आपात परिस्थितियों के लिए तैयार करना है। साथ ही स्थानीय समुदाय और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Tags:    

Similar News