Uttarkashi: साइबर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Update: 2026-02-18 13:51 GMT

उत्तरकाशी: बडकोट पुलिस की टीम ने महिला की अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में टिहरी जिले के एक युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बीते दे बीते 12 फरवरी को एक महिला द्वारा कोतवाली बडकोट पर घनसाली, टिहरी निवासी ए युवक के विरुद्ध सोशल मीडिया पर जान पहचान, अश्लील फोटो तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित करने तथा प्रसारित करने से रोकने के लिए कहने पर जान मारने की धमकी देने के संबंध में एक लिखित तहरीर दी गयी थी। तहरीर के आधार पर उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध कोतवाली बडकोट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामला महिला की अस्मिता से जुडा होने व प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने पुलिस अधिकारियों को अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कडे निर्देश दिये गये थे। प्रभारी निरीक्षक बडकोट, सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई।

Tags:    

Similar News