Uttarkashi: पॉलिटेक्निक और महाविद्यालय में एनएसएस शिविर
"विद्यार्थियों ने किया श्रमदान"
उत्तरकाशी: राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय महाविद्यालय बड़कोट का सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हुआ। राजकीय महाविद्यालय बड़कोट का सात दिवसीय शिविर ग्राम पंचायत चक्रगांव में हुआ। शिविर में मौजूद फिजिशियन डॉ. मुकेश उनियाल और डेंटिस्ट डॉ. रविंद्र पंवार स्वयं सेवियों और ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में ग्राम सभासद सचिन राणा ने युवाओं से फास्ट फूड से परहेज करने और स्वच्छ एवं अनुशासित दिनचर्या अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सेमवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा, दीपेंद्र रावत, यशपाल जयाड़ा आदि मौजूद रहे।