Uttarkashi: जनता की भागीदारी से ही मजबूत होता है राष्ट्र: डीएम प्रशांत आर्य

राष्ट्र की ताकत जनता और संविधान में है: डीएम

Update: 2025-11-27 02:45 GMT

उत्तरकाशी; जिला मुख्यालय में संविधान दिवस मनाया गया है। बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विकास भवन परिसर में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) की सामूहिक शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्वयं प्रस्तावना के एक-एक वाक्य का वाचन किया और उपस्थित सभी कर्मचारियों को 'हम भारत के लोग...' के संकल्प को दोहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ज़ोर दिया कि प्रत्येक लोक सेवक का यह नैतिक और संवैधानिक दायित्व है कि वह न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को अपने दैनिक कार्यों और जनता के साथ व्यवहार में उतारे।

जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी पुस्तक नहीं, बल्कि यह सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करने का हमारा मार्गदर्शक दर्शन है, और इसके सिद्धांतों का पालन करके ही हम सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर पीडी अजय सिंह, सीएचओ रजनीश कुमार,सीएओ एसएस वर्मा,डीएसटीओ अतुल आनंद सहित विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News