जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार आईएएस रामबिलास यादव की पत्नी कुसुम यादव पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आईएएस की पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे आईएएस रामबिलास यादव की पत्नी कुसुम यादव को भी विजिलेंस गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। विजिलेंस ने कुछ दिनों पहले कुसुम यादव और उनकी बेटी को पूछताछ के लिए नोटिस भी भेजा था। वहीं, मामले में जब आईएएस रामबिलास यादव से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि सारा हिसाब-किताब उनकी पत्नी कुसुम यादव के पास ही है। ऐसे में कुसुम यादव ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।
source-hindustan


Tags: