Uttarakhand Weather: IMD ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट

Update: 2024-08-25 06:14 GMT
Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में अगले दो दिन भारी वर्षा से कुछ राहत के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कही-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा के हो सकते हैं। जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्की वर्षा होने का अनुमान है।
शनिवार को दून समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब दो सप्ताह बाद उछाल देखा गया है।शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस च न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार को किसी एक जनपद में भारी वर्षा होने का अनुमान नहीं है। कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा के हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
Tags:    

Similar News

-->