उत्‍तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज सोमवार को राज्‍य में कोरोना के 189 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं अब राज्‍य में कोरोना संक्रमण के सक्र‍िय मामले 523 हो गए हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमण निरंतर बढ़ रहा है। आज सोमवार को कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 189 आया है। इनमें सर्वाधिक 71 व्यक्ति देहरादून में संक्रमित मिले हैं। वहीं, राज्‍य में अब कोरोना के सक्रिय मामले 523 पहुंच गए हैं। दो जिले रुद्रप्रयाग और बागेश्‍वर ऐसे हैं जहां कोई मामला नहीं आया है।

Tags: