उत्तराखंड : बारिश की वजह से उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार में 80 % तक की गिरावट

Update: 2022-07-09 07:23 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मानसून में बरसात की वजह से उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार में 80 % तक की गिरावट आ गई है। यात्रा सीजन के दौरान जहां होटलों की बुकिंग शत प्रतिशत रही, वहीं अब बुकिंग 10 से 20 % के बीच सिमट गई है। ऐसे में कई व्यवसायियों ने होटलों से कुकिंग स्टाफ में भी कटौती कर दी है। कारोबार गिरने से ट्रेवल एजेंसी और टैक्सी संचालक भी पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। टैक्सी चालक अब बामुश्किल 500 -1000 रुपये तक प्रतिदिन का लाभ कमा पा रहे हैं।

source-hindustan


Tags:    

Similar News