उत्तराखंड : प्रदेश की रिकवरी दर 96.7 और संक्रमण दर 1.41 प्रतिशत

24 घंटे के भीतर दो मरीज ठीक हुए हैं।

Update: 2022-05-16 08:40 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। 117 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92624 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 906 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।तीन जिलों में 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 11, ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है। 24 घंटे के भीतर दो मरीज ठीक हुए हैं।

Tags:    

Similar News