Uttarakhand News: हल्द्वानी में पिछले 24 घंटे में 165 मिमी (MM) से अधिक बारिश दर्ज की गई है. वहीं कुमाऊं में मूसलाधार बारिश के चलते गौला नदी का डिस्चार्ज 60 हजार क्यूसेक को पार कर गया है. एनएचएआई की सलाह पर काठगोदाम गौला पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. इस दौरान गौला नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की गई है. वहीं प्रशासनिक अधिकारी लगातार संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं. आपको बता दें कि गौला बैराज, देवखड़ी और कलसिया नाले पर संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भारी बारिश को देखते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है|
Tags: