उत्तराखंड : हेली सेवा में लापरवाही, हुई नवजात की मौत

मां को कराया भर्ती

Update: 2022-07-17 11:19 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पिथौरागढ़ के माइग्रेशन गांव पातो हेली के इंतजार में नवजात की मौत हो गई। सूचना के करीब छह घंटे बाद हेली पहुंचा। हालांकि हेली के पहुंचने से प्रसूता की जान बच गई। प्रसूता को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पातो निवासी गर्भवती लक्ष्मी देवी का स्वास्थ्य शनिवार सुबह अचानक बिगड़ गया।गांव के पुरुषों के कीड़ा जड़ी दोहन को जाने के कारण लक्ष्मी को डोली पर रखकर सड़क तक पहुंचाना भी मुश्किल हो गया। गांव में आसपास कोई अस्पताल भी नहीं है और सड़क भी पांच किमी दूर है। किसी तरह महिलाओं ने प्रशासन से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी।

इसके बाद प्रशासन ने हेली का इंतजाम किया लेकिन इसमें छह घंटे लग गए। जब हेली गांव पहुंचा तो हैलीपैड पहुंचने से पहले की गर्भवती का प्रसव हो गया और नवजात ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रसूता को गंभीर हालत में हेली से जिला मुख्यालय भेजा गया।
source-hindustan


Tags:    

Similar News