देहरादून : उत्तराखंड में आज लोकसभा चुनाव सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। मॉक पोल के दौरान 35 बैलेट यूनिट, 40 कंट्रोल यूनिट खराबी के चलते बदली गई। वहीं, प्रदेश में 70 पोलिंग बूथों पर वीवीपैट भी बदली गई। वहीं, इस बार अगर बीते दो घंटे के मतदान को देखा जाए तो पिछले चुनाव से ज्यादा मतदान अभी तक हुआ है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि सुबह नाै बजे तक प्रदेश में 10.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। पिछले 2019 के चुनाव में प्रदेश में सुबह नाै बजे तक 10.9 प्रतिशत मतदान हुआ था।
 किस लोकसभा में कितने प्रतिशत मतदान(सुबह नाै बजे तक)
लोकसभा सीट   -  2024    2019
टिहरी -  10.२३  -  9.47
गढ़वाल   -  9.46   -  9.05
अल्मोड़ा   -  10.13   -  9.75
नैनीताल    -  9.83   -  13.16
हरिद्वार   - 12.49   -   11.96
Tags: