उत्तराखंड : जुलूस निकाल रहे लोगों पर लाठीचार्ज, छह लोग गिरफ्तार

Update: 2022-06-11 12:41 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : नबी की शान में गुस्ताखी करने वाली नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुलूस निकाल रहे मुस्लिम युवकों पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं गईं हैं । इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। हरकत में आई पुलिस ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकालकर बिना परमिशन के जुलूस न निकालने की अपील की है।शुक्रवार को शहर इमाम ने 7 लोगों को एसडीएम कार्यालय ले जाकर ज्ञापन सौंपा था तथा नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की थीशनिवार को विभिन्न मोहल्लों में एकत्र हुए करीब 100 युवक लकड़ी मंडी से होते हुए तहसील की ओर जा रहे थे तभी पुलिस को उनके जुलूस निकालने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने यूवको पर लाठियां फटकार कर उन्हें तितर-बितर कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लेकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगा लिया। तथा लकड़ी मंडी से नगर के विभिन्न मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही लोगों से शांति बनाने एवं बिना परमिशन के जुलूस प्रदर्शन न करने की अपील की ।

सोर्स-livehindustan

Tags:    

Similar News