Uttarakhand: IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी किया तेज बारिश का अलर्ट

Update: 2025-05-28 07:30 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों के लिए झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है.
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, देहरादून समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो अगले 6 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना है. बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट की संभावना है.
मुख्य शहरों का तापमान जानें
तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है. वहीं नैनीताल जिले का अधिकतम 22°C और न्यूनतम 17°C रहने की संभावना है. जबकि चमोली का अधिकतम 26°C और न्यूनतम तापमान 17°C तापमान रहने की संभावना है.
Tags:    

Similar News