जनता से रिश्ता वेबडेस्क : रुद्रपुर शहर के एक धर्मस्थल के बाहर शुक्रवार को नमाज के बाद प्रदर्शन कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जसपुर में जुलूस निकाल रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ा।छह युवकों को हिरासत में लिया गया। रुद्रपुर में गिरफ्तार आरोपियों में एक पार्षद का प्रतिनिधि बताया जा रहा है।भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी पर रुद्रपुर के खेड़ा स्थित धर्मस्थल के पास लोगों ने प्रदर्शन किया था। आरोप है कि अपनी दुकानें बंद करने के साथ ही दूसरों की दुकानों को भी जबरन बंद करवाया था। प्रदर्शन के बाद मौके पर करीब दो घंटे तक पुलिस फोर्स तैनात रही। साथ ही पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
सोर्स-amarujala