जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए 25 मई को होने जा रही डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन) की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जारी किए गए हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने डीएलएड की वेबसाइट में अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए हैं। राज्य के 151 केंद्रों में यह परीक्षा होगी।डीएलएड प्रवेश परीक्षा में चयन के बाद अभ्यर्थियों को जिले के डायट में दो साल का प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। साढ़े सौ सीटों के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। इस बार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए 33,342 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

आवेदन छह अप्रैल से अप्रैल तक अभ्यर्थियों द्वारा परिषद को ऑनलाइन किए गए थे। परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण भी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र www.ukdeled.com एवं www.ubse.uk.gov.in के विभागीय परीक्षा आइकन पर अपलोड किए गए हैं।परीक्षा प्रातः दस बजे से साढ़े दस बजे तक होगी। परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि अभ्यर्थी अपना पंजीकरण नंबर एवं पासवर्ड अथवा नाम व जन्मतिथि भरकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।


Tags: