उत्तराखंड : टोंस नदी किनारे मिला युवक का शव, चल रही जाँच

Update: 2022-07-05 09:20 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : घट्टीखोला गांव के पास टोंस नदी में युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर केवल लाल रंग का अंडर वीयर मिला। पुलिस ने शिनाख्त के लिए कोशिश शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एमईएस गढ़ी कैंट के कर्मचारी परमानंद ने सूचना दी। बताया कि टोंस नदी किनारे घट्टीखोला गांव के पास किसी पुरुष का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो लगा कि वह पानी के साथ बहकर आया है। पुलिस ने आसपास पूछताछ कर शव की शिनाख्त की कोशिश की। कुछ पता नहीं लगने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक की उम्र करीब 19-20 वर्ष और लंबाई पांच फुट छह इंच है। दाहिनी कलाई पर काले रंग का धागा बांधा हुआ है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेज दी है।
source-hindustan


Tags:    

Similar News

-->