Uttarakhand: मानसून के चलते रोकी गई कांग्रेस की केदारनाथ बचाओ यात्रा

Update: 2024-08-03 09:31 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: मानसून आने के बाद प्रदेश में बीते बुधवार को सबसे तेज बारिश हुई इस बारिश से सिर्फ पहाड़ ही नहीं बल्कि मैदानी में भी तबाही मच गई। अब तक करीब 16 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन लगातार बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। अभी तक करीब 7000 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। गौरीकुंड समेत कई जगहों पर भारी बारिश होने के कारण भूस्खलन देखा गया। जिससे केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की यात्रा को रोक दिया गया है। कांग्रेस ने भी केदारनाथ बचाओ यात्रा को सीतापुर में रोक दिया है।रोकी गई केदारनाथ
बचाओ यात्रा
मानसून आने के बाद जिस तरह प्रदेश में आपदा का असर देखने को मिला और राहुल गांधी द्वारा केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को रोकने के निर्देश दिए गए। उसके बाद से केदारनाथ बचाओ यात्रा को रोक दिया गया है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी को राहत बचाव कार्य में अपना सहयोग देने के लिए भी कहा गया।
हालात सामान्य होने पर फिर की जाएगी शुरू
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यात्रा को सीतापुर में रोकने के बाद में आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। आपदा राहत शिविरों का भी निरीक्षण भी किया। वहीं कांग्रेस ने कहा जल्द ही जब हालात सामान्य हो जाएंगे तो पुनः कांग्रेस केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को शुरू करेगी। केदारनाथ जाकर उसका समापन किया जाएगा।
कांग्रेस केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कर रही राजनीति
कांग्रेस की यात्रा को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस केदारनाथ सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीति कर रही है। उत्तराखंड में धामों की स्थिति और बेहतर बनाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार गम्भीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केदारनाथ के विषय को लेकर हाईलाइट करके राजनीति करना चाहती है।
जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सनातन को खत्म करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया तो वो केदारनाथ के अस्तित्व को किस तरह बखान कर रहे हैं। ये तो समझ से परे है और कांग्रेस द्वारा निकाली गई यात्रा को कोई औचित्य नही हैं।
Tags:    

Similar News

-->