Uttarakhand: कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिरी, व्यापारी की मौत

Update: 2025-06-05 01:01 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: देर रात मोहम्मदपुर झाल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई। जिसमें एक हार्डवेयर व्यवसायी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंग नहर का जलस्तर कम कराया और जेसीबी की मदद से कार को गंग नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात नारसन पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल के पास एक कार गंग नहर में गिर गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर गंग नहर का जलस्तर कम कराया। जलस्तर कम होते ही कार दिखाई देने लगी। पुलिस ने मौके पर जेसीबी बुलाकर कार को गंग नहर से बाहर निकलवाया। कार में एक व्यक्ति मृत मिला। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। कार में मृतक का आधार कार्ड मिला।
आधार कार्ड से मृतक की पहचान धर्मेंद्र (49) निवासी भोगांव सहारा मैनपुरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतक हार्डवेयर का कारोबार करता था और मैनपुरी से देहरादून जा रहा था।पुलिस ने मृतक व्यापारी के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कार को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News