Uttarakhand: बारातियों से भरी मैक्स गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में गिरी

Update: 2024-10-05 06:14 GMT
Uttarakhand: उत्तराखण्ड के पौड़ी में से एक दर्दनाक घटना,गुनियाल गांव निवासी रोहित गुसाईं की बीते शुक्रवार को शादी थी। इसके चलते बसड़ा गांव से बीती शाम को दुल्हन की विदाई हुई। इसी दौरान बारातियों से भरी मैक्स कार सिसल्डी-सिलवाड़ मोटर मार्ग पर नौगांव के पास खाई में जा गिरी। इस घटना की सूचना पर लैंसडाउन एसडीएम शालिनी मौर्य, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वहीं, मौके पर पहुंची टीमों ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला। बताया गया कि इस हादसे में तीन बारातियों मुकेश सिंह (35 वर्ष) निवासी गुनियाल, दूल्हे की मौसेरी बहन नूतन (35 वर्ष), धीरज सिंह (65 वर्ष) निवासी गुनियाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान वाहन में सवार दो बच्चे सुरक्षित बताए गए है। वहीं इस हादसे में घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
Tags:    

Similar News