ऊधम सिंह नगर: जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि स्थित कृषि महाविद्यालय में सब्जी विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. डीके सिंह को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर पलामू (झारखंड) का कुलपति नियुक्त किया गया है। इस आशय की अधिसूचना शुक्रवार की देर शाम झारखंड राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने जारी की है।
यह नियुक्ति उनके मूल संगठन से सतर्कता मंजूरी के अधीन है। बता दें कि डॉ. सिंह पूर्व में जैव प्रौद्योगिकी परिषद के निदेशक भी रह चुके हैं।