Uttarakhand के चार जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है।
मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 31 जुलाई को राजधानी देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, और बागेश्वर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। जबकि अन्य ज़िलों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से नदी नालों के किनारे न जाने हुए पहाड़ों में आवाजाही न करने की अपील की है।