नई टिहरी: प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की पहल पर जनपद टिहरी के ग्राम भांगला में हेलीपैड निर्माण के लिए 75.68 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जारी शासनादेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रथम किस्त की धनराशि 45.4 लाख निर्गत कर दिए है।

मंत्री उनियाल ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। यहां हेलीपैड निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र में हेलीपैड संबंधी सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराया जाना आवश्यक है।

इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्माण कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए। शासनादेश के अनुसार, स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल निर्धारित निर्माण कार्य के लिए किया जाएगा।

Tags: