Rudrapur: संगठन ने भाजपा कार्यकर्ता की गालीगलौज के वायरल ऑडियो का संज्ञान लिया

"मामले में कार्यकर्ता की ओर से सिडकुल चौकी में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई"

Update: 2025-03-31 11:27 GMT

रुद्रपुर: एक आवासीय सोसायटी के कर्मचारी के साथ भाजपा कार्यकर्ता की गालीगलौज के वायरल ऑडियो का संगठन ने संज्ञान लिया है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता को नोटिस जारी कर सात दिन में पक्ष रखने के लिए कहा है। मामले में कार्यकर्ता की ओर से सिडकुल चौकी में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

कुछ दिन पहले ओमेक्स सोसायटी के कर्मचारी और सांसद के पूर्व प्रतिनिधि योगेश वर्मा के बीच कहासुनी का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें योगेश आवेश में आकर कर्मचारी को धमकाते हुए गालीगलौज करते सुने जा रहे हैं। ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया था।

योगेश का कहना था कि ओमेक्स सोसायटी में एक बुजुर्ग ने 2021 में मकान खरीदा था। उसे सोसायटी के रिकार्ड में चढ़ाने में आनाकानी की जा रही थी। उन्होंने रिकाॅर्ड चढ़ाने की बात कही थी। कर्मचारी ने अनसुना किया और तकरार हो गई। उन्होंने बातचीत का ऑडियो वायरल करने पर सोसायटी के पदाधिकारी और दस हजार रुपये मांगने के मामले में एक कर्मचारी के खिलाफ सिडकुल चौकी में तहरीर दी है। उनका कहना है कि उन्हें अभी नोटिस नहीं मिला है।

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो का संज्ञान लेकर भगत सिंह मंडल के कार्यकर्ता योगेश वर्मा को नोटिस जारी किया गया है। उनके सात दिन में जिला कार्यालय में जवाब देने को कहा गया है। - कमल जिंदल, जिलाध्यक्ष भाजपा

Tags:    

Similar News