Rudrapur: नशे में गाड़ी चलाने वालों का कहर, सड़कों पर बढ़ा खतरा

Update: 2025-06-21 11:53 GMT

रुद्रपुर: लोग शराब के नशे में गाड़ी चलाकर अपनी जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, यात्रियों और राहगीरों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। बीते वर्ष शराब पीकर वाहन चलाने के 53 मामले पकड़ में आए थे।

वर्ष 2024-25 में परिवहन विभाग ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने के 17 मामले पकड़े थे। विभाग ने इन सभी चालकों का लाइसेंस निरस्त कर दिया। सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) ने इस दौरान 36 मामले पकड़े, जिनमें अधिकतर यात्री वाहन थे।

शराब का सेवन कर वाहन चलाने और अन्य कारणों से यातायात पुलिस व सीपीयू की संस्तुति पर 1234 चालकों का लाइसेंस निलंबित हुआ। बावजूद इसके साल दर साल इस तरह के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है

Tags:    

Similar News